Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Apply | MCSB | मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना  ऑनलाइन आवेदन | चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पंजीकरण  | राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आवेदन फॉर्म | Chiranjeevi Yojana Registration |Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana

भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा कई बीमा योजनाएं भी संचालित की जाती हैं। राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना कि शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार के द्वारा नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana:

राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 1 मई 2021 से शुभ आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत सरकारी एवं योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर लाभार्थी को ₹500000 तक के निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री जी द्वारा 27 मार्च 2021 को एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने इस योजना की तैयारियों को लेकर समीक्षा की है। मुख्यमंत्री जी द्वारा यह भी बताया गया कि प्रदेश के नागरिकों को निशुल्क दवा और जांच, योजना के माध्यम से ओपीडी में निशुल्क चिकित्सा का लाभ पहले से प्राप्त हो रहा था। और कुछ निम्न सुविधाएं बढ़ाई गई है-

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से अस्पताल में भर्ती होने पर भी निशुल्क इलाज प्रदान किया जाएगा। अब प्रदेश के सभी परिवार ₹500000 तक की स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से चिकित्सा में होने वाले बड़े खर्च से होने वाले इलाज से लोगों को मुक्ति मिलेगी।
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत उन परिवारों को पंजीकरण करवाना होगा जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना में शामिल नहीं है।

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana महत्वपूर्ण बिंदु / Overview:

योजना का नाम Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana 
आरम्भ की गई राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत
आरम्भ की तिथि 1 May 2021
लाभार्थी राजस्थान में रहने वाले निवासी
उद्देश्य
  • सभी नागरिकों को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है। इसके माध्यम से अब प्रदेश के नागरिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर भी अपना अच्छा से अच्छा इलाज करवा पाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक बीमार होने पर उपचार से वंचित नहीं रहेगा। अब प्रदेश का प्रत्येक नागरिक बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकेगा।
  • इसी के साथ प्रदेश के नागरिकों को बीमारी के इलाज में होने वाले बड़े खर्च से मुक्ति मिलेगी। इस योजना का लाभ वह परिवार भी उठा सकते हैं जो राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना में शामिल नहीं है।
योजना का प्रकार राज्य सरकार योजना
Official website https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/#/home

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana में पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के लिए संचालित किया गया विशेष अभियान:

  • राजस्थान सरकार द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा 36 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को भी मंजूरी प्रदान की गई है। इस अभियान के माध्यम से सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित ना रहे। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लाभ प्राप्त होगा। जिससे कि बीमार होने की स्थिति में उनको अस्पताल में इलाज प्राप्त हो सकेगा।
  • राजस्थान सरकार द्वारा इस अभियान में आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, पंचायत कर्मी जैसे फील्ड स्तर पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को जोड़ा गया है। इन कर्मचारियों द्वारा सभी वंचित नागरिकों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के पश्चात सभी पात्र परिवारों को नजदीकी मित्र पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन करवाने पर संबंधित कर्मी को प्रति 5 परिवार ₹500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 5 परिवारों का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यदि कर्मी द्वारा पांच से अधिक रजिस्ट्रेशन कराए जाते हैं तो इस स्थिति में ₹100 प्रति परिवार अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
  • राजस्थान सरकार द्वारा फील्ड स्तर पर कार्यरत सोसायटी एक्ट 1958 में रजिस्टर्ड गैर सरकारी संस्थाओं को भी जिला कलेक्टर की अनुशंशा पर इस अभियान में भाग लेने के लिए सहमति प्रदान की गई है। जिला कलेक्टर द्वारा इस कार्य के लिए अधिकृत किए गए गैर सरकारी संस्थानों की सूची राज्य स्तर पर भिजवानी होगी। 
  • रजिस्ट्रेशन करवाने पर संबंधित एनजीओ को प्रति परिवार ₹500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यदि एनजीओ द्वारा 5 से अधिक परिवारों का रजिस्ट्रेशन कराया जाता है तो इस स्थिति में ₹100 प्रति परिवार अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। 
  • अब तक इस योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 33 लाख से अधिक परिवारों को पंजीकृत किया जा चुका है एवं 6 लाख 73 हजार से अधिक नागरिकों द्वारा निशुल्क उपचार प्राप्त किया जा चुका है। इस योजना में अब तक 788 सरकारी एवं 625 निजी अस्पताल जुड़ चुके हैं।
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 18 नए पैकेज जोड़ने का निर्णय लिया गया है। जिसमें किडनी ट्रांसप्लांट, एंजियोग्राफी, पेट का स्कैन, हीमोडायलिसिस के लिए आर्यथ्रोपोईटिन इंजेक्शन, एंजियोग्राफी आदि शामिल किए गए हैं। 
  • राजस्थान सरकार द्वारा 3 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए अस्पतालों को प्रदान की जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि में वृद्धि करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके अलावा योजना के अंतर्गत कुछ नए स्वास्थ्य पैकेज भी जोड़ें गए हैं। सरकार के इस फैसले से राज्य के बड़े और नए निजी अस्पताल भी इस योजना से जुड़ सकेंगे। लाभार्थियों द्वारा ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट सर्जरी, एंडोस्कोपी, जनरल सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग, न्यूरो सर्जरी आदि का इलाज निशुल्क कराया जा सकेगा। प्रतिपूर्ति राशि की वृद्धि करने से राज्य सरकार द्वारा 350 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
 Related links are given below:

स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन:

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 14 नवंबर 2021 से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा। चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला व बाल विकास विभाग का सहयोग भी इन शिविरों में सुनिश्चित किया जाएगा और यह शिविर प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित किए जाएंगे। इस बात की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ छोटे लाल गुर्जर द्वारा प्रदान की गई है। प्रत्येक ब्लॉक में हर सप्ताह में दो से तीन कैंप आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों के माध्यम से सभी बीमारियों की जांच एवं उपचार की व्यवस्था की जाएगी। यदि कोई सर्जरी से जुड़ी परेशानी सामने आती है तो उसके लिए चिकित्सा संस्थान में रेफर किया जाएगा। वे सभी नागरिक जिनकी आयु 30 वर्ष से अधिक होगी उनके बीपी, डायबिटीज और कैंसर की जांच की जाएगी। इसके साथ गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच होगी। इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना एवं राजश्री योजना का भी लाभ प्रदान किया जाएगा।

कैंप के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के उपचार:

इस योजना के अंतर्गत आयोजित कैंपो के माध्यम से विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार किए जाएंगे। जैसे आंखों की जांच, सभी नागरिक जिनकी कमजोर नजर है या फिर मोतियाबिंद है उनको आवश्यकता के अनुरूप ऑपरेशन कैंप का भी आयोजन जल्द किया जाएगा। वह सभी नागरिक जिनको टीबी है उनके भी टेस्ट एवं उपचार की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अलावा इन शिविरों के माध्यम से सिलिकोसिस और कुष्ठ रोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। कोविड-19 टीकाकरण भी इन कैंपों के माध्यम से किया जाएगा।

इन शिविरों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा कराई जाएगी। इस अभियान के दौरान मुख्यालय पर 2 महीने में एक बार मेगा स्तरीय कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन कैंपों पर ईएनटी, चर्म रोग, मनोरोग आदि विशेषज्ञ डॉक्टर भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा सुपरस्पेशलिटी के लिए न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी आदि जैसी टेली कंसल्टेंसी सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

अस्पताल की छुट्टी से पहले एवं बाद का खर्च भी किया जाएगा कवर:

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत चिकित्सा, परामर्श, प्रशिक्षण, दवाएं और संबंधित पैकेज से संबंधित चिकित्सा व्यय शामिल है। अस्पताल से छुट्टी के 15 दिन बाद का खर्च एवं अस्पताल में भर्ती होने से 5 दिन पहले का खर्च भी इस योजना के अंतर्गत कवर किया गया है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है। राजस्थान सरकार ने इस योजना के अंतर्गत कोविड-19 के इलाज को भी कवर किया है। अब प्रदेश में ब्लाक फंगस के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा ब्लॉक फंगस की बीमारी को भी इस योजना के अंतर्गत शामिल करने का निर्णय लिया गया। ब्लैक फंगस एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन होता है यह नाक और आंख के रास्ते से मस्तिष्क तक पहुंच जाता है। अब राजस्थान के नागरिक अन्य बीमारियों के साथ-साथ कोविड-19 एवं ब्लैक फंगस का इलाज भी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से निशुल्क करवा सकेंगे।

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के अंतर्गत करें निशुल्क आवेदन:

इस योजना राजस्थान सरकार ने सभी नागरिकों तक ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा पहुंचाने के लिए आरंभ किया है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के नागरिकों को ₹850 के प्रीमियम का प्रति वर्ष भुगतान करना होगा। राजस्थान सरकार द्वारा अब यह निर्णय लिया गया है की ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवाने पर आवेदक को किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन शुल्क राजस्थान सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा उनके निवास पर हुई समीक्षा बैठक में की गई। लाभार्थियों को अब केवल प्रीमियम की राशि का भुगतान करना होगा।

मुख्यमंत्री जी के द्वारा सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह इस बात का खास ध्यान रखें कि इस योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना के लाभ से वंचित ना रहे। 

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana का उद्देश्य:

  • सभी नागरिकों को ₹500000 तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है। इसके माध्यम से अब प्रदेश के नागरिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर भी अपना अच्छा से अच्छा इलाज करवा पाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक बीमार होने पर उपचार से वंचित नहीं रहेगा। अब प्रदेश का प्रत्येक नागरिक बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकेगा।
  • इसी के साथ प्रदेश के नागरिकों को बीमारी के इलाज में होने वाले बड़े खर्च से मुक्ति मिलेगी। इस योजना का लाभ वह परिवार भी उठा सकते हैं जो राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना में शामिल नहीं है। 

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के मुख्य तथ्य:

  1. इस योजना के माध्यम से राजस्थान के प्रत्येक परिवार को ₹500000 तक के कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  2. इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए जन आधार नंबर या जन आधार पंजीयन रसीद होना अनिवार्य है।
  3. यदि आपके पास जन आधार कार्ड नहीं है तो आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम जन आधार नामांकन करवाना होगा।
  4. आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लघु व सीमांत कृषक, संविदा कर्मी एवं अन्य लाभार्थी स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या फिर ई-मित्र से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  5. इस योजना के अंतर्गत 1 से 10 अप्रैल 2021 तक ग्राम पंचायत स्तर पर पंजीकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
  6. लाभार्थी द्वारा 1 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल 2021 तक खुद या फिर ई-मित्र के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
  7. इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के लाभार्थियों को पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं है।
  8. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवार, लघु एवं सीमांत कृषक व संविदा कर्मी का बीमा प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा।
  9. इसके अलावा अन्य परिवारों को ₹850 प्रति वर्ष प्रीमियम का भुगतान करना होगा।

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana की विशेषताएं:

  1. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा आरंभ किया गया है।
  2. इस योजना 1 मई 2021 से आरंभ किया जाएगा।
  3. इस योजना के माध्यम से सरकारी एवं योजना से जुड़े निजी अस्पताल में भर्ती होने पर लाभार्थी को ₹500000 तक की निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  4. चिकित्सा में होने वाले बड़े खर्च से प्रदेश के नागरिकों को मुक्ति मिलेगी।
  5. प्रदेश का प्रत्येक नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त कर सकेगा।
  6. उन सभी परिवारों को पंजीकरण करवाना होगा जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना में शामिल नहीं है।
  7. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पोर्टल से स्वयं ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है तथा ई-मित्र के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
  8. इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया 1 अप्रैल 2021 से आरंभ की गई है।
  9. इस योजना का पंजीकरण ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगा किए जाएंगे।
  10. इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिससे कि इस योजना की जानकारी सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाई जा सके।
  11. इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियों के साथ-साथ संविदाकर्मी, लघु एवं सीमांत कृषक को को भी शामिल किया गया है।
  12. सरकार द्वारा इस योजना का बजट 3500 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है।

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana के लिए दस्तावेज:

  • राजस्थान का निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे 
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana का Online Registration:

First Step:

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के सेक्शन के अंतर्गत क्लिक हेयर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको रीडायरेक्ट टू एसएसओ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब यदि आप अपने पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो आपको अपना लॉगइन आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आपने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया हुआ है तो आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपनी कैटेगरी का चयन करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार है।
    • सिटीजन
    • उद्योग
    • गवर्नमेंट एम्पलाई

Second Step:

  • इसके पश्चात आपको पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर पंजीकरण कर पाएंगे।
  • इसके पश्चात आपको लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana
  • अब आपका अपना यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको ABMGRSBY एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • यदि आप पुराने यूजर हैं तो आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा और यदि आप नए यूजर हैं तो आपको न्यू यूजर के विकल्प पर क्लिक करना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • इसके पश्चात आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana का Offline Registration:

  • सर्वप्रथम आपको ग्राम पंचायत स्तर पर या फिर ब्लॉक स्तर पर आयोजित इस योजना के पंजीकरण शिविर में जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपको शिविर से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको फॉर्म से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म शिविर में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर पाएंगे।
  • अब आपको शिविर से एक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा।
  • आपको इस रेफरेंस नंबर को संभाल कर रखना होगा।
  • इस रेफरेंस नंबर के माध्यम से आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। 

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Helpline Number: 

  •  Helpline Number- 18001806127 
Related links are given below:

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button